31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP News : माफिया डॉन बृजेश सिंह ने दिए 51 लाख रुपये, भाजपा विधायक ने ऐसा क्यों कहा? देखें वीडियो

UP News : देवरिया के बरहज विधानसभा के BJP विधायक दीपक मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने माफिया डॉन बृजेश सिंह से 51 लाख रुपए चंदा लेने की बात कही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 11 Apr 2023, 8:26 PM IST

BJP MLA Deepak Mishra

देवरिया के बरहज विधानसभा के BJP विधायक दीपक मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।

इसमें कांग्रेस ने लिखा है "विधायक जी सरेआम मंच से कह रहे हैं कि उत्तरी भारत के सबसे बड़े माफिया डॉन बृजेश सिंह इन्हें 51 लाख रुपये का चंदा देते हैं। इसके साथ अन्य नेताओं का भी नाम बता रहे हैं। जिन्होंने इन्हें मोटी रकम का चंदा दिया है।" अब आइए जानते हैं कि आखिर पूरे मामले की सच्चाई क्या है?

यह भी पढ़ें : यूपी में फिर करवट ले रहा मौसम, विशेषज्ञों ने जताई ‌चिंता, जानिए कब मिलेगी राहत?

वायरल वीडियो में ये क्या बोल गए विधायक दीपक मिश्रा
वायरल वीडियो में मंच से जनता को संबोधित कर रहे देवरिया के बरहज विधानसभा के BJP विधायक दीपक मिश्रा बोल रहे हैं। दीपक मिश्र मंच पर माइक लेकर कह रहे हैं कि 51 लाख रुपया मुझे उत्तरी भारत का सबसे बड़ा डॉन बृजेश सिंह दिया है। इसके आलावा देवरिया का एक व्यापारी संजय कानोडिया मुझे 51 लाख रुपया देता है।

मंत्रियों को भी वोट के मामले में छोड़ दिया पीछे
विधायक ने एक और व्यक्ति का नाम लेते हुए कहा कि वह मेरे लिए अपना खजाना खोल कर कहता है कि घटने ही नहीं दूंगा। ऐसे ऐसे करके 10 करोड़ रुपए मुझे जनता ने दिया। वीडियो में विधायक ने अभी कहा कि बरहज के इतिहास में मुझे सबसे ज्यादा वोट मिले।

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा को बरेली से क्यों है इतना लगाव, जानते हैं इसके पीछे की कहानी?

मेरे जितना वोट उग्रसेन सिंह, यदुनंदन शुक्ला, दुर्गा मिश्रा, प्रेम प्रकाश सिंह, स्वामीनाथ, मोहन सिंह ( सभी पूर्व विधायक व मंत्री रहे हैं) कोई नहीं पाया। विधायक कह रहे है कि किसी अधिकारी के यहां नहीं जाते हैं। फोन से ही जो कहना है कहते हैं। विधायक के पैसे वाले बयान की जिले में खूब चर्चा हो रही है।

अब बताते हैं कि बरहज विधायक ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो को लेकर विधायक दीपक मिश्रा ने सफाई दी है। दीपक मिश्रा का कहना है "मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। चुनाव के दौरान मुझे लोग कहते थे कि धनबलियों और बाहुबलियों से कैसे लडोगे। उन्हीं बातों की चर्चा करते हुए मैंने कहा कि लोगों ने मुझे पैसा दिया और जनता ने मुझे वोट दिया।"

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद में IPL सट्टा चलाने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, इस अंदाज में चलाते थे धंधा

आप जानते हैं कौन हैं दीपक मिश्रा?
विधायक दीपक मिश्रा शाका देवरिया जिले के बरहज विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं। दीपक मिश्रा के पिता दुर्गा प्रसाद मिश्रा भी इसी विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे। बाद में वे भाजपा के प्रदेशमंत्री भी रहे। दुर्गा प्रसाद मिश्रा की गिनती किसी जमाने में भाजपा के कद्दावर नेताओं में होती थी। हालांकि अब वे इस दुनिया में नहीं हैं।