भाजपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के मेल किसी कीमत पर नहीं होगा। बसपा सपा को 17 सीटें दे रही है। बसपा और कांग्रेस का मेल हो रहा है। देश भर में बसपा और कांग्रेस का मेल हो रहा है। कई राज्यों में कांग्रेस और बसपा में मेल हो रहा है। पूरे देश में ये हो रहा है। मेरी बात गलत निकल जाए तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि कोई कितना भी गठबंधन कर ले, 2019 में नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।