लखनऊ. भाजपा सरकार (BJP Government) ने बुधवार देर शाम सभी जिला के प्रभारी मंत्री (incharge minister) नियुक्त कर दिए। सभी जिलों में अपनी पकड़ मजबूत करने व आगामी उपचुनाव के साथ ही 2022 चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा (BJP) ने विचार विमर्श कर प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति की है। इसमें राजधानी लखनऊ (Lucknow) की जिम्मेदारी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को दी गई है। वहीं पीएम मोदी (PM Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल (Ashutosh Tandon) को प्रभारी मंत्री बनाया गया है। साथ ही सीएम योगी (CM Yogi) के गृह जिले गोरखपुर (Gorakhpur) की जिम्मेदारी समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री (Ramapati Shastri) के कंधों पर रहेगी।