17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 जनवरी से बीजेपी शुरू करेगी प्रबुद्ध जन सम्मेलन

15 जनवरी से बीजेपी शुरू करेगी प्रबुद्ध जन सम्मेलन
2 min read
Google source verification
hh

15 जनवरी से बीजेपी शुरू करेगी प्रबुद्ध जन सम्मेलन

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी जल्द ही प्रबुद्ध जन सम्मेलनों को आयोजित करेंगी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रबुद्ध जन सम्मेलनों के आयोजन को लेकर बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रबुद्ध जन सम्मेलनों के माध्यम से भाजपा सरकार की उपलब्धियों को समाज को दिशा देने वाले प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाना है।


भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं प्रबुद्ध जन सम्मेलन प्रभारी नीलिमा कटियार ने बैठक में कहा कि भाजपा 15 जनवरी से 10 फरवरी के बीच प्रदेश में कमिश्नरी स्तर पर प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित करेगी। जिसे प्र्रबुद्ध प्रकोष्ठ, शिक्षक, विधि, चिकित्सा, आर्थिक, व्यवसायिक, सांस्कृतिक व लघु उघोेग सहित आठ प्रकोष्ठों द्वारा आयोजित किया जायेगा। प्रदेष के सभी जिलों में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 5 से 7 जनवरी के बीच बैठक होगी, जिन बैठकों में आठों प्रकोष्ठों से 5-5 कार्यकर्ता उपस्थित होंगे, जिन्हें सम्मेलन से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जायेंगी। प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि साढेे तीन लाख करोड़ की लम्बे समय से अटकी विभिन्न परियोजनाओं की बाधाएं दूर की गई है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्षी व्यवस्था को लेकर हम प्रबुद्ध वर्ग के बीच पहुंचेंगे।


प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने बैठक में बताया कि प्रबुद्धजन सम्मेलन में केन्द्र सरकार व प्रदेष सरकार के एक-एक मंत्री प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के संयोजन का दायित्व क्षेेत्रीय पदाधिकारियों में से होगा। प्रत्येक जनपद से अधिवक्ता, अध्यापक, चिकित्सक, इंजीनियर, सीए, लघु उघमी, साहित्यकार व कलाकार आदि को सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बैठक को प्रकोष्ठ प्रभारी षिव कुमार पाठक ने भी संबोधित किया।

महिला मोर्चा 10 जनवरी से प्रारम्भ करेगी कमल शक्ति अभियान -

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा मुख्यालय पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं महिला मोर्चा प्रभारी रंजना उपाध्याय ने राष्ट्रीय स्तर पर आये हुए कार्यक्रम एवं प्रदेश स्तर पर दिये गये कार्यक्रमों दोनों को लेकर विधिवत चर्चा की। इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भाजपा नीलिमा काटियार, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय मंत्री भी उपस्थित रही।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि 10 जनवरी से 5 फरवरी तक कमल शक्ति अभियान चलेगा, जिसके अंर्तगत मण्डल स्तर पर आशा बहू व आगनबाड़ी बहनों का सम्मेलन होगा। 14 जनवरी को समरसता दिवस के अंतर्गत मलिन बस्तियों में बहनें टोली बनाकर जायेगी और तिल-गुड बांटेगी व अपनी सरकार की उपलब्धियां बतायेगी। 10 फरवरी से 20 फरवरी तक लोकसभा स्तर पर बूथ की बहनों का सम्मेलन होगा।


प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं महिला मोर्चा प्रभारी रंजना उपाध्याय ने बताया कि 12 फरवरी से 2 में मार्च तक महिला लाभार्थी संपर्क अभियान चलेगा। जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है बहनें उनसें संपर्क करेगी। इसके साथ ही 8 मार्च को महिला दिवस पर जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग महिला सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग