28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ
बड़ी तैयारी! पीएम मोदी की रैली के लिये हरदोई से जाएंगे 50 हजार किसान, देखें वीडियो
Play video

बड़ी तैयारी! पीएम मोदी की रैली के लिये हरदोई से जाएंगे 50 हजार किसान, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 जनपदों की होने वाली किसान कल्याण रैली के लिए हरदोई में भाजपा जिला संगठन ने बड़ी तैयारी की है...
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Jul 18, 2018

हरदोई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 जनपदों की होने वाली किसान कल्याण रैली के लिए हरदोई में भाजपा जिला संगठन ने बड़ी तैयारी की है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री की टीम ने 50 हज़ार किसानों को रैली में भागीदारी कराने के लिए जबरदस्त प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत भाजपा सांसद अंशुल वर्मा, सांसद अंजू बाला, सदर विधायक नितिन अग्रवाल शाहाबाद से विधायक रजनी तिवारी, सवाजपुर से विधायक माधवेन्द्र प्रताप रानू, बिलग्राम से विधायक आशीष आशु, बालामऊ से विधायक रामपाल वर्मा, सांडी से विधायक प्रभाष कुमार, गोपामऊ से विधायक श्याम प्रकाश के अलावा जिला संगठन की ओर से महामंत्री राजेश अग्निहोत्री प्रदीप कुमार वर्मा , अशोक सिंह आजाद , विपिन सिंह , अजीत सिंह बब्बन, राम बहादुर सिंह, युवा नेता संदीप सिंह आदि सहित पूरा संगठन प्रखंड स्तर से बूथ स्तर पर मंडल स्तर पर जिला स्तर पर घर घर किसानों से संपर्क कर उन्हें रैली में ले जाने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, रामचंद्र राजपूत, जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री के साथ इस पूरे प्लान को सभी के सहयोग और संपर्क के जरिए अमल में लाने का काम किया है। इस संबंध में आज भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक दृष्टिकोण से जिला प्रभारी एसके सिद्धू एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री के साथ और विधायकों , सांसद के साथ संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की । बताया की 21 जुलाई को शाहजहांपुर जनपद में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की किसान कल्याण रैली में जनपद हरदोई से 50 हज़ार किसानों की भागीदारी होगी । 9 जनपदों की होने वाली इस किसान कल्याण रैली में आसपास के नौ जनपदों से बड़ी संख्या में किसान भाई और कार्यकर्ता भाग लेंगे।