उत्तर प्रदेश में आगामी विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नौ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत उन सभी मंत्रियों को विधान परिषद भेजने का फैसला लिया है, जो अभी तक एक भी सदन के सदस्य नहीं रहे हैं। पार्टी की तरफ से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, चौधरी भूपेन्द्र सिंंह, दयाशंकर मिश्र दयालु, जेपीएस राठौर, नरेन्द्र कश्यप, जसवंत सैनी, दानिश आजाद अंसारी, बनवारी लाल दोहरे, मुकेश शर्मा को विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।