प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि सपा सरकार
अपने मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारियों के विदेशी दौरों पर श्वेत पत्र
जारी कर बताए कि इन दौरों का कितना लाभ प्रदेश की जनता को मिला है। साथ ही
यह भी बताए कि इन दौरों में सरकारी खजाने में जमा जनता की कमाई का कितना धन
लुटाया गया है?कब-कब अखिलेश विदेशी सैर पर गए2015
में सबसे ज्यादा अखिलेश यादव ने विदेशी दौरे किए। अप्रैल में जहां वे
जर्मनी तथा नीदरलैंड की यात्रा पर गए। वहीं मई में फ्रांस व नीदरलैंड गए।
तब पत्नी डिंपल यादव भी उनके साथ गईं। इसके बाद चीन दौरा भी तय हुआ। अब तक
चार साल के कार्यकाल में अखिलेश यादव ने अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया,
इंग्लैंड, फ्रांस, अफ्रीका आदि देशों की यात्रा कर डाली है।
अखिलेश की राह पर उनके मंत्री अखिलेश यादव की तरह उनके मंत्री भी विदेशी दौरे पर जाते रहते हैं। आपको आजम खान का वह वाकया तो याद ही होगा, जब उन्होंने यूएनओ दौरे के दौरान तलाशी पर
विवाद ही खड़ा कर बैठे थे। पिछले साल शिवपाल यादव, उनके बेटे आदित्य यादव,
भगवतशरण गंगवार, रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, राजेंद्र चौधरी, अभिषेक
मिश्रा सहित कुल 17 मंत्री व विधायकों का दल विदेश दौरे पर गया था। कहा
गया था कि विदेश में दल अध्ययन करने जा रहा है। आज तक दल का अध्ययन यूपी की
जनता के सामने नहीं पेश हुआ। उस समय टीम मे सत्ता के 15 मंत्री व विधायक
तथा दो विपक्षी विधायक को शामिल किया गया था।