7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश बताएं लैपटॉप योजना में कितना किया गोलमाल:बीजेपी

बीजेपी ने लैपटॉप बांटने को लेकर पूर्व सीएम व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 13 Aug 2018, 8:26 PM IST

kk

अखिलेश बताएं लैपटॉप योजना में कितना किया गोलमाल:बीजेपी

लखनऊ. बीजेपी ने लैपटॉप बांटने को लेकर पूर्व सीएम व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव जी को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जो उनके लिए ही मुसीबत बन जाएं। आरटीआई में खुलासा हुआ है कि 2012 से 2014 तक सपा सरकार में 14,81,118 लैपटॉप कागजों में खरीदे गये। सिर्फ 6,11,794 लैपटॉप बांटे गए। सरकारी रिकार्ड में इसकी कोई जानकारी नहीं है कि शेष 8,69,324 लैपटॉप कहां गए। इस हिसाब से सपा शासन का लैपटॉप वितरण घोटाला करीब 1173 करोड़ रुपए का निकलता है। अखिलेश को बताना चाहिए कि लैपटॉप योजना प्रदेश के छात्रों के लिए शुरू की थी या सरकारी धन का गोलमाल करने के लिए।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव के मुताबिक, केंद्र की मोदी सरकार द्वारा रायबरेली व गोरखपुर में एम्स के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की योजना पर अपनी पीठ थपथपाने वाले अखिलेश जी को यह भी बताना चाहिए कि योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनते ही रायबरेली एम्स की ओपीडी चालू कैसे हो गयी और गोरखपुर एम्स में आगामी तीन माह में ओपीडी चालू किए जाने की प्रक्रिया कैसे चालू हो गयी?

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के 73 प्लस मिशन पर अखिलेश यादव की टिप्पणी का जवाब देते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि विपक्ष को अपनी राजनीतिक समझ थोड़ी बढ़ानी चाहिए। विपक्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के मत प्रतिशत और उपचुनाव के मत प्रतिशत की तुलना कर ले तो पता चल जायेगा कि आम चुनाव में जब मतदाता वोट देने निकलेगा तो विपक्ष कितना भी महागठबंधन बना ले, कहीं नहीं ठहरेगा। सरकार रहते लगभग सभी उपचुनाव जीतने वाली सपा व बसपा का लोकसभा और विधानसभा के आम चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया था।


उन्होंने कहा कि बिना भ्रष्टाचार, बिचैलिया या कमीशनखोरी के केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों, किसानों सहित समाज के सभी समुदाय के लोगों तक बिना भेदभाव तेजी पहुंच रहा है। बड़ी संख्या में सभी समुदायों के मतदाता सपा, बसपा व कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा के साथ जुड़ चुके हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मत प्रतिशत 10 प्रतिशत और बढ़ेगा, जिससे भाजपा 51 से प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त कर 350 प्लस सीटें जीतेगी। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी जी की जाति व भेदभाव विहीन राजनीति की सफलता से विपक्ष घबराया हुआ है। इस घबराहट में विपक्ष गठबंधन बनाने की कवायद कर रहा है, लेकिन इसमें रुचि दिखा रहे दलों में आपस में ही एक-दूसरे पर अविश्वास है और कांग्रेस सपा, बसपा को चेतावनी दे रही है तो सपा, बसपा कांग्रेस को उपेक्षित कर रहे हैं। विपक्ष के महागठबंधन का हाल बहुतै जोगी, मठ उजाड़ वाला है।