प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में तय हुआ कि भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट ग्राम प्रधान और बीडीसी का चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी सिर्फ जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 3,051 कैंडिडेट्स को टिकट देगी। 826 ब्लॉक प्रमुख पद पर भी प्रत्याशी उतारे जाएंगे। लेकिन, बीडीसी और प्रधानी पद पर कैंडिडेट को समर्थन दिया जाएगा।