योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने रिकार्ड बनाया है। सौभाग्य योजना (Saubhagya Yojna), प्रधानमंत्री किसान सम्मान (PM Kisan Samman), स्वच्छता अभियान (Cleanliness campaign), शौचालय निर्माण (Toilet Construction), प्रधानमंत्री आवास (PM Awas) जैसी कई योजनाएं हैं जिसमें उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ने नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। इंसेफेलाइटिस (encephalitis), डेंगू (Dengue), मलेरिया जैसी बीमारियों पर रोकथाम लगाने में कामयाबी मिली है। सरकार ने उपचार से अधिक बचाव पर जोर देकर बीमारियों पर काबू पाने का नुस्खा आजमाया और यह प्रयोग सफल रहा।