सुहेलदेव श्रावस्ती से अर्ध-पौराणिक भारतीय राजा थे, जिन्होंने 11वीं शताब्दी की शुरुआत में बहराइच में गज़ऩवी सेनापति सैयद सालार मसूद ग़ाज़ी को पराजित कर मार डाला था। 1950 और 1960 के दशक के दौरान, स्थानीय राजनेताओं ने सुहेलदेव को पासी राजा बताना शुरू किया। पासी एक दलित समुदाय है और बहराइच के आस-पास एक महत्वपूर्ण वोटबैंक भी है। धीरे-धीरे पासी ने सुहेलदेव को अपनी जाति के सदस्य के रूप में महिमा मंडित करना शुरू कर दिया। बहुजन समाज पार्टी ने मूल रूप से दलित मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सुहेलदेव मिथक का इस्तेमाल किया। बाद में, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी दलितों को आकर्षित करने के लिए इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। सुहेलदेव को लेकर भाजपा अब दलित वोटों पर अपनीं नजरें लगाए हुए है।