UP Politics: सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों अपने बयान को लेकर चर्चा बने हुए हैं। गाजीपुर के एक कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य ने साधु संतों पर विवादित बयान दे दिया है। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि गेरूआ पहनने वाले साधु संत नहीं हैं बल्कि आतंकवादी हैं। उनके इस बयान पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है।