1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल की पार्टी के साथ-साथ बसपा के समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन

भारतीय जनता पार्टी ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी मे सेंधमारी कर दी है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Aug 18, 2019

Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

इटावा. भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी मे सेंधमारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी की ताकत बढ़ाई जा रही है। अन्य पार्टियों के नेता भी साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवा नेता संजू चौधरी अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

ये भी पढ़ें- 13 सीटों पर उपचुनाव को लेकर सीएम योगी ने दिए बड़े निर्देश

भाजपा देशहित के कार्यों में लगा है-

भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री व सदस्यता सत्यापन अधिकारी अविनाश चौहान तथा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने इन लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि भाजपा देशहित के कार्यों में लगा है इसलिए वे पार्टी में आए हैं। जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने इन लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित व संस्कारित है। पार्टी में आए नए लोगों को भी इस गुण को धारण करना होगा।

ये भी पढ़ें- सपा व कांग्रेस के इन नेताओं ने भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, प्रदेश अध्यक्ष ने की बड़ी घोषणा

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के लिए कार्य करना है-

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक बार फिर विश्व गुरू बनने जा रहा है। हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में देश के लिए कार्य करना है। सभी को मिल जुलकर देश को आगे बढ़ाना है और मोदी व योगी के बताए रास्ते पर चलना है। इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक प्रशांत राव चौबे, महामंत्री अन्नू गुप्ता व अजय धाकरे, शिवाकांत चौधरी, कृपानरायन तिवारी, जितेंद्र गौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्यम राजपूत मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने वाले दोनों नेताओं के साथ आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।

ये भ पढ़ें- मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम योगी ने की यूपी राज्यपाल से मुलाकात

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग