लखनऊ. यूपी के बाहर भी मायावती अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश में लगी हैं। इसी कोशिश के तहत बसपा सुप्रीमो मायावती आगामी चुनावों में जीत के लिए रणनीति बना रही हैं। तीन राज्यों में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। यहां पर बीएसपी अपना प्रदर्शन और सुधारने के लिए कवायद में जुटी हुई है। इन तीन राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए बीएसपी सुप्रीम मायावती ने बड़ा फैसला लिया है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा को देखते हुए बीएसपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मायावती ने मध्य प्रदेश में बीएसपी के नए प्रभारी की जिम्मेदारी अशोक सिद्वार्थ को, छत्तीसगढ़ में धर्मवीर अशोक को और राजस्थान का मुनकाद अली को पार्टी का नया प्रभारी बनाया है।