लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधानसभा उपचुनाव (Vidhan Sabha Upchunav) को लेकर सरगर्मी देखने को मिल रही है। तारीखों का फिलहाल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन प्रत्याशियों की घोषणाओं की शुरुआत हो गई है। बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samajwadi Party) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने 13 विधान सभा सीटों में से 12 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह तो तय था कि बसपा (BSP) प्रमुख सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेंगी, लेकिन उन्होंने बची हुई एक सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा है। वहीं अम्बेडकर नगर (Ambedkar Nagar) की सीट पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जिसको लेकर बसपा में काफी मंथन हुआ।