
एक नजर में बजट 2018 की बड़ी बातें, इनको मिली खुशी, लेकिन ये हुए निराश
लखनऊ. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को अपनी बजट की पोटली खोली। प्रदेश में नौकरी पेशा से लेकर व्यापारियों और घरेलू महिलाओं समेत तमाम लोगों की इस बार के बजट पर नजर थी। हालांकि इस बार के बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई फेरबदल नहीं किया गया, लेकिन सैलरीड क्लास को जरूर 40,000 रुपये की मानक कटौती करके थोड़ी राहत दी गई है। बजट में बुजुर्गो, किसानों, महिलाओं और ग्रामीणों को भी कई सहूलियतें दी गई हैं।
किसानों के लिए क्या?
इस बार के बजट में 2022 तक देश के हर गरीब परिवार के पास अपने घर का वादा किया गया है। वित्त मंत्री ने अपने बजट में किसानों के लिए लोन की राशि में 10 फीसदी का इजाफा किया है। साथ ही फसल के मिनिमम सपोर्ट प्राइस को भी डेढ़ गुना कर दिया है। वित्त मंत्री के इन ऐलानों को जानकार प्रदेश के किसानों के लिए लाभदायक बता रहे हैं। उनका कहना है कि इससे किसानों की स्थिति में सुधार आएगा।
होम लोन में राहत
वहीं बजट में गरीब और मिडिल क्लास के लोगों के लिए होम लोन में भी राहत दी गई है। साथ ही अच्छी मेडिकल सुविधा देने के लिए हर गरीब परिवार को सालाना 5 लाख रुपए तक का हेल्थ इन्श्योरेंस देने का प्रस्ताव है।
कृषि के लिए क्या
सभी प्रकार की फसलों की लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य सरकार देगी। इसके साथ ही 11 लाख करोड़ रुपए किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए किसानों को लोन दिया जाएगा।
बुजुर्गों का खास ध्यान
वित्त मंत्री ने अपने बजट में इस बार बुजुर्गों का काफी ध्यान रखा है। सीनियर सिटीजंस को बैंक में 50 हजार रुपए तक जमा करने पर टैक्स में छूट मिलेगी। आपको बता दें पहले यह रकम 10 हजार रुपए थी। इसके अलावा 15 लाख रुपए तक की रकम पर कम से कम 8 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।
महिलाओं के लिए क्या
इस बजट में 8 करोड़ गरीब महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन मिलेगा। इसके साथ ही EPF हिस्सेदारी का कोम करके 8 फीसदी किया गया है। महिलाओं के लिए उज्ज्वला स्कीम में गैस सिलिंडरों की संख्या को 5 से बढ़ाकर 8 करोड़ कर दी गई है। इससे यूपी के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली उन महिलाओं को फायदा मिलेगा, जिनके घर तक अभी ये सुविधा नहीं पहुंची है।
सेहत के लिए बजट
10 करोड़ गरीब परिवारों को पांच लाख रुपए सालाना का हेल्थ इन्श्योरेंश मिलेगा। इसके साथ ही टीबी रोगियों के लिए 500 रुपए महीना देने का भी ऐलान किया गया है।
युवाओं के लिए वादे
बजट में इस साल रोजगार के क्षेत्र में 70 लाख नए रोजगार देने का वादा किया गया है। इस साथ ही 50 लाख युवाओं को नौकरी के लिए कोशल विकास के तहत ट्रेनिंग मिलेगी। सरकार के इस ऐलान से प्रदेश का युवा वर्ग खासा उत्साहुत है। प्रदेश के युवाओं को उम्मीद है कि रोजगार की दृष्टि से आने वाला समय उनके लिए अच्छा रहने वाला है।
शिक्षा को लेकर ऐलान
इस बार के बजट में 12वीं तक की शिक्षा प्रणाली सुधार का प्रस्ताव किया गया है। स्कूलों में ब्लैकबोर्ड की जगह डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे स्कूलों की दशा और दिशा दोनों में सुधार की उम्मीद लगाई जा रही है।
उद्योगों के लिए खास
वित्त मंत्री ने इस बजट में उद्योगों को लेकर भी खासा ध्यान दिया है। सूक्ष्म लघु और मझोले उद्योगों के लिए बजट में 3794 करोड़ रुपए दिए गए हैं। सरकार के इस कदम से प्रदेश में लघु और मझोले उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
इनको मिली निराशा
बजट में मिडिल क्लास लोगों को छोड़ी निराशा मिली है। सरकार से टैक्स में छूट की उम्मीद कर रहे वेतनभोगियों को कोई राहत नहीं मिली है। इसके साथ पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं कम होंगे, जिसे आम आदमी के लिए झटके की तरह देखा दा रहै है। बजट में डीजल और पेट्रोल से 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी तो घटा दी है लेकिन इसको सेस में बदल दिया गया है। इसलिए इससे डीजल और पेट्रोल के दाम कम नहीं होने वाले हैं।
Published on:
02 Feb 2018 10:13 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
