24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budget 2022: 80 लाख परिवारों को मिलेंगे सस्ते मकान, आम बजट में बड़ी घोषणा, आपकोे भी मिलेगा लाभ…

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार जहां एक और जिन लोगों के पास कोई संपत्ति नहीं है उन्हे घर बनाने पर ढाई लाख रुपए की सब्सिडी देती है तो वहीं निम्न आय वर्ग के लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का निर्माण किया जाता है। राजधानी लखनऊ में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों की संख्या में मकानों का निर्माण किया गया है। जिस पर ढाई लाख रुपए की सब्सिडी केंद्र सरकार की ओर से दी जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 1 Feb 2022, 12:07 PM IST

flat2.jpg

Budget 2022 केंद्रीय बजट 2022-23 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि पूरे देश में 80 लाख मकानों का निर्माण किया जाएगा। यह मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित किए जाएंगे। बताते चलें उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। राजधानी लखनऊ सहित तमाम जिलों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को घर मिले हैं। वहीं अब जब केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि वित्तीय वर्ष में 8000000 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाए जाएंगे तो बड़ी संख्या में लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा और जिन लोगों के पास मकान नहीं है वह अपने मकान का सपना पूरा कर सकेंगे।

आप भी ले सकते हैं फायदा

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार जहां एक और जिन लोगों के पास कोई संपत्ति नहीं है उन्हे घर बनाने पर ढाई लाख रुपए की सब्सिडी देती है तो वहीं निम्न आय वर्ग के लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का निर्माण किया जाता है। राजधानी लखनऊ में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों की संख्या में मकानों का निर्माण किया गया है। जिस पर ढाई लाख रुपए की सब्सिडी केंद्र सरकार की ओर से दी जाती है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ की आठ विधानसभा पर बीजेपी घोषित करेगी उम्मीदवार, इन नेताओ का टिकट कटना तय

लखनऊ में लोगों को मिल रहा लाभ

लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए फ्लैटों को आसानी से खरीदा जा सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए इन फ्लैटों की कीमत मात्र चार लाख है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार फ्लैट को बनाने में साढ़े छह लाख का खर्च आता है। जिस पर ढाई लाख रुपए की सब्सिडी मिलती है। जिसके बाद आवंटी को प्रधानमंत्री आवास के तहत यह फ्लैट मात्र चार लाख में उपलब्ध होता है। सिर्फ उत्तर प्रदेश में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाया है। वहीं, अब 80 लाख आवास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाएंगे तो देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश की जनता को काफी लाभ मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: टिकटॉकर दिव्यांस का ये कारनामा जान आप भी कहेंगे इसे मिले नर्क, अभी जेल में है बंद