
Viral dance divyansh pandit सोशल मीडिया पर अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाने वाले टिकटॉक दिव्यांश पंडित इन दिनों सलाखों के पीछे दिन गुजार रहे हैं। दो महीने पहले 28 दिसंबर 2021 को जानकीपुरम थाना पुलिस ने दिव्यांश को महिला के साथ शारीरिक सोशल व ठगी के आरोपों में गिरफ्तार किया था अभी तक दिव्यांशु को इस मामले में जमानत नहीं मिल सकी है।
दिव्यांश का कारनामा चर्चा में
कुछ ही दिनों पर टिकटॉक पर फेमस हुए दिव्यांश पंडित के कारनामे की चर्चा में चारों तरफ है। जानकीपुरम इंस्पेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांश पंडित की एक छोटी सी बच्ची भी है जिस महिला ने दिव्यांशु को ऊपर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं उससे एक बच्ची भी है।
महाराष्ट्री की महिला ने लगाए आरोप
Viral dance divyansh pandit महाराष्ट्र की रहने वाली एक लड़की ने आरोप लगाया था कि वह फिल्मों में काम करना चाहती थी दिव्यांश ने उसे बताया कि वह एक प्रोडक्शन हाउस चलाता है। फिल्मों में काम देने के नाम पर दिव्यांश ने महिला से 20 लाख रुपए ठगे और उसका शारीरिक शोषण किया। महिला के आरोप के बाद जानकीपुरम थाने में दिव्यांश पंडित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। महिला ने आरोप लगाए थे कि इस दौरान वह दिव्यांश से प्रेगनेंट हो गई जिसके बाद दिव्यांशु ने महिला का जबरन गर्भपात कराने का प्रयास भी किया।
क्या कहते हैं दिव्यांश के समर्थक
हालांकि दिव्यांश के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कमेंट किए हैं किया आरोप लगाने वाली महिला दिव्यांश के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी और दिव्यांश पंडित को फसाया जा रहा है। अगर कोई महिला किसी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है तो फिर उसके साथ शारीरिक शोषण किस तरह से हो सकता है।
सोशल मीडिया पर जाना नाम है दिव्यांश
दिव्यांश पंडित सोशल मीडिया का जाना माना नाम है एक शादी के दौरान इनके डांस मूब्स जनता के बीच काफी तेज वायरल हुए थे। जिसके बाद यह लगातार अपने डांस के दम पर सोशल मीडिया पर छाए हुए थे। दिव्यांश पर आरोप लगाने वाली महिला ने कहा था कि वह भी सोशल मीडिया पर वीडियों बनाती है और वीडियों से कमाए गए 20 लाख0 रुपए उसने दिव्यांश को फिल्म बनाने के लिए दिए थे। दिव्यांशु से बार-बार फिल्म के काम शुरू होने को लेकर पूछा जाता था लेकिन वह टाल जाते था। बाद में पता चला कि दिव्यांश उसके साथ फिल्म बनाने के नाम पर ठगी है।
Updated on:
1 Feb 2022, 11:46 AM IST
Published on:
1 Feb 2022, 11:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.