
गोमतीनगर में बीजेपी नेता की गिरी इमारत, पड़ोसी के मकान में भी लगी आग
लखनऊ. राजधानी के गोमतीनगर स्थित जीवन प्लाजा के पास अचानक निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मकान गोरखपुर निवासी बीजेपी नेता अशोक कुमार पांडेय का है। लोगों का कहना है कि आवासीय मकान में कॉमर्शियल निर्माण के दौरान यह हादसा हुआ है।
थाना गोमतीनगर क्षेत्र के हुसड़िया चौराहा के पास भवन की इमारत जमीन पर गिरने के कारण बगल की बिल्डिंग में आग भी लग गई। जिसके कारण पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से निकलकर बाहर भागने लगे। बिल्डिंग में लगी आग में एक बुजुर्ग महिला फंस गई, जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
भाजपा नेता बोले
मकान मालिक अशोक कुमार पांडेय ने मामले में नया मोड़ देते हुए कहा कि इमारत में कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा था। धमाके से उनका मकान गिरा है। इसकी जांच होनी चाहिए।
Published on:
22 Nov 2018, 4:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.