दिल्ली से वाराणसी तक प्रस्तावित बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। इससे अयोध्या को भी कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिये जमीन का चयन किया जा रहा है। एरियल लिडार सर्वे (Aerial Lidar Survey) भी शुरू हो चुका है। जल्द ही सारी कवायद पूरी करके 'एनएचएसआरसीएल' एक विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट रेल मंत्रालय (Rail Ministry) को सौंपेगी। वहां से डीपीआर (DPR) मंजूर किये जाने के बाद अयोध्या में बुलेट ट्रेन का सपना साकार होने के लिये आकार लेने लगेगा। दिल्ली से वाराणसी वाया, आगरा, लखनऊ बुलेट ट्रेन के लयिे कुल 941.5 किलोमीटर रेल की पटरी बिछायी जानी है। जबकि दूसरी ओर अयोध्या के लिये लिंक सेवा के तहत 130 किलोमीटर ट्रैक बनेगा। बुलेट ट्रेन परियोजना 2030 तक पूरा कर लिये जाने का लक्ष्य है। अयोध्या के लिये 2047 विजय डाॅक्यूमेंट तैयार कराया जा रहा है। इसे ग्लोबल कंसल्टेंट एजेंसी 'ली एसोसिएट साउथ एशिया प्राइवेट लिममिटेड’ तैयार कर रही है।