3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से लौट रही बारातियों से भरी बस नहर में गिरी, सात बच्चे बहे, सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान

राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही यात्रियों से भरी बस इंदिरा नहर में गिर गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 20 Jun 2019, 9:03 AM IST

lucknow

शादी से लौट रही बारातियों से भरी बस नहर में गिरी, सात बच्चे बहे, सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही यात्रियों से भरी बस इंदिरा नहर में गिर गई। हादसे के दौरान बस में 29 लोग सवार थे, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, नहर से अब 22 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि 7 लोग अभी भी ढूड़ा जा रहा है। 7 बच्चे लापता लोगों हैं। जिनके नाम अमन (9 वर्ष), मनीषा (उम्र 4 वर्ष), सचिन (उम्र 6 वर्ष), साजन (उम्र 8 वर्ष), सौरव (उम्र 8 वर्ष), मनसी (4वर्ष) हैं। एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। लखनऊ के नगराम थाना के पटवा खेड़ा गांव के पास इंदिरा नहर में यह बड़ा हादसा हुआ है। पुलिस फोर्स और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव का कार्य जारी है। वहीं सीएम योगी ने घटना को संज्ञान में लिया और हर संभव मदद देने के निर्देश दिये हैं।

सभी लोग बाराबंकी के लोनी कटरा थाने के सराय पांडे गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुबह के करीब तीन बजे जब बारातियों को लेकर लौट रही महिंद्रा पिकअप गाड़ी इंदिरा नहर में गिरी तो हड़कंप मच गया। अचानक हुए शोर के कारण आसपास के लोग भी जाग गए और मदद के लिए आ गए। हालांकि हादसे की सूचना पर बचाव और राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

लापता बच्चों के नाम

मनीषा, उम्र 4 वर्ष, पुत्री राम बहादुर
मानसी, उम्र 4 वर्ष, पुत्री राजू
सचिन, उम्र 6 वर्ष, पुत्र बाबूलाल
सौरभ, उम्र 8 वर्ष, पुत्र तेज नारायण
साजन, उम्र 8 वर्ष, पुत्र आसाराम
अमन, उम्र 9 वर्ष, पुत्र राम प्रकाश