लखनऊ. यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी गई है। 18 फरवरी 2020 से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है। 2020 की इस परीक्षा में हाईस्कूल के 4 नए विषयों के पेपर कराए जाएंगे। व्यवसायी वर्ग के तहत खुदरा व्यापार, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल व आईटी/ आईसीएस की परीक्षा होगी। 18 फरवरी 2020 से प्रस्तावित परीक्षा में पहली बार यूपी बोर्ड के 4 नए विषयों के पेपर कराए जाएंगे। टाइम टेबल के अनुसार 3 मार्च 2020 को इनकी परीक्षा होगी। व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पिछले साल इन पाठ्यक्रमों की हाईस्कूल स्तर पर शुरुआत की थी। इंटर में पहले से ही यह विषय पाठ्यक्रम में शामिल थे।