गैस सिलेंडर की इस तरह की बिक्री पर लोगों ने खुशी जतायी है। लखनऊ के अलीगंज निवासी गृहणी संगीता (45) ने कहा कि महंगाई के जमाने में इस तरह से सिलेंडर मिलना गृहणियों के लिए सोने पर सुहागा जैसा है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं, ऐसे में मुफ्त में सिलेंडर मिलने से कम से कम एक सिलेंडर का पैसा तो बच ही सकता है।