लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में UP CM Cabinet Decison की बैठक मंगलवार को लोकभवन में हुई। इस बैठक में छह अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट बैठक (UP CM Cabinet Decison) में प्राइमरी, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के लिए एक आयोग बनाने की मंजूरी दी है। साथ ही विधानमंडल का मानसून सत्र 18 जुलाई से आहूत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। वहीं गोरखपुर में बन रहे चिड़ियाघर के विकास सहित अन्य प्रस्तावों पर भी कैबिनेट में मुहर लगी। इस दौरान सीएम योगी आदित्यानाथ ने राजस्थान पत्रिका ग्रुप के निदेशक मिलाप कोठारी के निधन पर शोक व्यक्त किया।