3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक में ज्यादा पैसा रखने के भी हैं कुछ नुकसान, जानिए क्या हो सकती है समस्या

लोगों में बैंक और पैसों को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। कुछ लोग तो ये भी कहते हैं कि बैंक में पांच लाख रुपये से ज्यादा जमा करके नहीं रखना चाहिए, जबकि ऐसा कोई नियम है ही नहीं। आप जितना मर्जी चाहे उतना अपने बैंक अकाउंट में पैसा रख सकते हैं। बैंक के डूबने या दिवालिया होने की स्थिति में नियम कहता है कि सरकार आपको पांच लाख रुपये देगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 23 Dec 2021, 8:58 AM IST

bank_cash.jpg

Cash Limit in Bank : बैंक एकाउंट में कितने पैसे रख सकते हैं इसे लेकर लोग अक्सर कनफ्यूज़न में रहते हैं। वहीं कुछ लोगों को ये भी लगता है कि बैंक में 5 लाख से ज्यादा कैश नहीं रखा जा सकता है। दरअसल सच तो यै है कि बैंकों में पैसे रखने को लेकर लोगों के मन कई तरह की आशंकाएँ हैं। कुछ लोगों को लगता है कि बैंक में पाँच लाख से ज्यादा रखा ही नहीं जा सकता। या फिर लोग समझते हैं कि बैंक में ज्यादा पैसा रखने पर इनकम टैक्स वाले उन्हें नोटिस भेज देंगे।

ऐसा कहते आपने किसी न किसी को तो सुना ही होगा कि बैंक में ज्यादा पैसे नहीं रखने चाहिए, लेकिन आप उनसे उसका कारण पूछ लें तो यकीनन वो नहीं बता पाएंगे। दरअसल, लोगों में बैंक और पैसों को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। कुछ लोग तो ये भी कहते हैं कि बैंक में पांच लाख रुपये से ज्यादा जमा करके नहीं रखना चाहिए, जबकि ऐसा कोई नियम है ही नहीं। आप जितना मर्जी चाहे उतना अपने बैंक अकाउंट में पैसा रख सकते हैं। बैंक के डूबने या दिवालिया होने की स्थिति में नियम कहता है कि सरकार आपको पांच लाख रुपये देगी, यानी बैंक में पांच लाख रुपये तक की सुरक्षा की गारंटी रहती है। अगर आपके बैंक अकाउंट में पांच लाख रुपये जमा हैं और संबंधित बैंक दिवालिया होता है तो आपके पांच लाख रुपये पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। शायद इस वजह से लोग सोचते होंगे कि बैंक में पांच लाख रुपये से ज्यादा नहीं रखने चाहिए।

यह भी पढ़ें: ऐसे चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता, हॉलमार्क देखकर ही खरीदें गोल्ड

हालांकि बैंक में ज्यादा पैसे रखने के कुछ नुकसान भी होते हैं। पहला तो ये कि अकाउंट में अधिक पैसों की वजह से आप इनकम टैक्स की नजर में आ सकते हैं। लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आपके पैसों पर इनकम टैक्स का नोटिस तभी आएगा, जब उन पैसों का कोई सोर्स पता न हो। इसलिए आपको बैंक में जमा अपने पैसों की पूरी डिटेल रखनी होगी कि पैसा कहां से आया, आपके अकाउंट में कैसे जमा हुआ।

अगर आपके बैंक अकाउंट में अधिक पैसा हो और आप इनकम टैक्स के सामने उन पैसों के सोर्स को साबित नहीं कर पाए तो फिर मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। आपके बैंक अकाउंट सो सीज किया जा सकता है, आप पर कार्रवाई हो सकती है।

सेविंग अकाउंट में ज्यादा पैसा रखने का एक नुकसान ये भी है कि जमा राशि पर ब्याज कम मिलता है। ऐसे में बैंक में ज्यादा पैसे जमा करने का कोई फायदा नहीं है। जानकार कहते हैं कि बेहतर होगा आप उन पैसों को फिक्स डिपॉजिट कर दें या म्यूचुअल फंड में लगा दें। इसपर ब्याज ज्यादा मिलेगा, यानी आपको ज्यादा फायदा होगा। इसलिए बैंक में ज्यादा पैसा रखने से पहले एक बार अच्छी तरह सोच विचार लें, कहीं नुकसान न हो जाए।