लखनऊ. राज्यपाल पद से हटने व भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कल्याण सिंह की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। बाबरी मस्जिद गिराने के मामले में सीबीआई ने उन्हें कोर्ट में तलब करने के लिए अर्जी डाली है। अयोध्या प्रकरण की स्पेशल कोर्ट में सीबीआई ने यह अर्जी दी है। इसको लेकर पहले की कयास लगाए जा रहे थे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ तो मुकदमा दर्ज कर दिया गया था, लेकिन कल्याण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके पीछे कल्याण सिंह का राज्यपाल होना बताया था। राज्यपाल होने के नाते उन्हें छूट मिली थी, लेकिन अब कार्यकाल खत्म होने के बाद वह छूट खत्म हो गई है।