लखनऊ. उन्नाव दुष्कर्म मामले से जुड़ी बड़ी खबर है। गैंगरेप के आरोपी भाजपा विधायक के भाई अतुल सिंह सेंगर समेत पांच आरोपियों की आज सीबीआई रिमांड खत्म हो रही है। सीबीआई ने रेप पीड़िता के पिता को रायफल के बट से मारने के आरोपी अतुल सिंह चार दिन की सीबीआई रिमांड पर लिया था, जो 22 अप्रैल को सुबह पूरी हो जाएगी। रिमांड पूरी होने के बाद अब सीबीआई इन्हें वापस जेल में दाखिल करायेगी। इससे पहले रेप मामले में आरोपी महिला शशि सिंह को भी रिमांड खत्म होने के बाद जेल भेजा जा चुका है। उन्नाव गैंगरेप के मुख्य आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर अभी सीबीआई रिमांड पर हैं। सीबीआई आज रेप पीड़िता की चाची और आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर से पूछताछ कर सकती है।