19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7th Pay Commission DA DR: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, इस बार दिवाली में बढ़ेगी बंपर सैलरी

7th Pay Commission DA DR: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employee) और पेंशनर्स (Central Government Pensioners) को इस बार दिवाली से पहले ही दिवाली गिफ्ट मिलने वाला है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Jul 06, 2021

7th Pay Commission DA DR: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, इस बार दिवाली में बढ़ेगी बंपर सैलरी

7th Pay Commission DA DR: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, इस बार दिवाली में बढ़ेगी बंपर सैलरी

लखनऊ. 7th Pay Commission DA DR: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस बार दिवाली से पहले ही दिवाली गिफ्ट मिलने वाला है। दरअसल केंद्र सरकार ने अपने 52 लाख कर्मचारियों और 61 लाख से ज्यादा पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। बीते करीब डेढ़ साल से अटका महंगाई भत्ता इस बार जुलाई की सैलरी में आने की उम्मीद थी, लेकिन अब ये सितंबर के आखिर में मिलना शुरू होगा। इसके अलावा तीन महीने का महंगाई भत्ता भी सितंबर में ही आने की उम्मीद है। केंद्र सरकार के इस ऐलान का उत्तर प्रदेश में काम कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employee) और पेंशनर्स (Central Government Pensioners) को भी लाभ मिलेगा।

केंद्र सरकार का ऐलान

दरअसल केंद्र सरकार ने यह तय किया गया है कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को सितंबर 2021 से बहाल कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक सितंबर की सैलरी में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) के साथ पिछली तीन बकाया किस्तें भी मिलेंगी। यानी सितंबर के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बैंक अकाउंट में बड़ी रकम आने वाली है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो बाराबंकी के कर्मचारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक महंगाई भत्ता की बहाली के बाद सैलरी में सितंबर में बंपर इजाफा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 17 परसेंट की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसमें लेकिन DA बहाली के बाद ये 11 परसेंट बढ़कर 28 परसेंट हो जाएगा। यानी DA में 1 जुलाई 2021 की बेसिक सैलरी से 11 परसेंट की बढ़ोतरी हो जाएगी। यही फॉर्मूला DR के लिए भी लागू होगा।

सितंबर में मिलेगा इतना DA एरियर

खबरों के मुताबिक जनवरी 2021 और जुलाई 2021 के महंगाई भत्तों (DA) का ऐलान सितंबर में हो जाएगा। यानी अभी दो महीने का इंतजार और करना होगा। बढ़ोत्तरी के बाद क्लास 1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये के बीच होगा। लेवल-13 यानी 7वें CPC मूल वेतनमान 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये या लेवल-14 के वेतनमान के लिए यह 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये के बीच होगा। यानी केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employee) और पेंशनर्स (Central Government Pensioners) की इस साल की दिवाली काफी शानदार होने वाली है।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Real State: अयोध्या के रियल एस्टेट में जबरदस्त बूम, डेढ़ साल में छह गुना बढ़ीं कीमतें