मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। जिस तरह से मौसम विभाग की एक के बाद एक भविष्यवाणियां सही साबित हो रही हैं। उसे देखते हुए लोगों के लिए अगले दो दिन फिर से भारी पड़ सकते हैं।