पत्रिका से बातचीत में उन्होंने कहा कि 2010 में आईआईटी कानपुर ने इसरो से एमओयू साइन किए गए थे, जिसमें ऐसा सॉफ्टवेयर के बनाने के लिए कहा गया था जिससे चंद्र की सतह की बारे में जाना जा सके। आईआईटी कानपुर द्वारा तैयार किए गए इस सॉफ्टवेयर के जरिए चंद्रमा पर यह जानकारी प्राप्त हो सकेगी कि कौन सा मार्ग सुरक्षित है व कहां पर कम एनर्जी की जरूरत है। इसी के साथ ही एक मिकेनिज्म तैयार किया गया है। या यूं कहे कि एक ऐसा यंत्र है जिस पर आसानी से चढ़ा और उतरा जा सकेगा। इसे भी इसरो के हवाले कर दिया गया है। इसमें छह पाहिए है और चांद की सहत यह आसानी से चल सकता है। साथ ही प्रज्ञान में जो सॉफ्टवेयर लगाया गया है, उससे चंद्रमा में दिशा दिखाई देगी। इससे वहां की सतह को परखा जाएगा। इसी के साथ लेजर लाइट और कैमरे दिशा तय करेंगे। साथ ही उनकी तस्वीरें इसरो के भेजी जाएंगी, जिसे देख कर वैज्ञानिक यह तय करेंगे कि ऐसे कौन से रूट हैं, जो सुरक्षित हैं और जहां आसानी से पहुंचा जा सकेगा।