6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जपें हनुमान के ये 12 नाम, बन जाएंगे बिगड़े काम

महावीर हनुमान के इन 12 नामों को जाप करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 2 May 2016, 7:22 PM IST

लखनऊ. आठ सिद्धियों और नौ निधियों के दाता हैं हनुमान जी महाराज। धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि उनके 12 नामों के स्मरण मात्र से आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे और आपको समस्त सांसारिक सुखों की प्राप्ति भी होगी।

रामाचरित मानस में कहा भी गया है-

कलियुग केवल नाम आधारा
सुमिरि-सुमिरि नर उतरहिं पारा

नाम की महिमा
पंडित धीरज शास्त्री कहते हैं कि सुबह उठते ही इन 12 नामों को जपने वाला दीर्घायु होता है। दोपहर को नाम लेने वाला व्यक्ति लक्ष्मीवान यानी धनवान होता है, शाम के समय नाम लेने वाला व्यक्ति पारिवारिक सुखों को प्राप्त करता है और रात को सोते समय नाम लेने वाला व्यक्ति शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है। लगातार नाम जपने वाले व्यक्ति की हनुमान जी महाराज दसों दिशाओं, आकाश और पाताल में भी रक्षा करते हैं।

हनुमानजी जी के 12 चमत्कारिक नाम
तो आइए जानते हैं हनुमानजी जी के 12 चमत्कारिक नाम, जिनके स्मरण मात्र से आपके सारे कष्ट छू मंतर हो जाएंगे

1- हनुमान
2- अंजनी सुत
3- वायु पुत्र
4- महाबल
5- रामेष्ठ
6- फाल्गुण सखा
7- पिंगाक्ष
8- अमित विक्रम
9- उदधिक्रमण
10- सीता शोक विनाशन
11- लक्ष्मण प्राण दाता
12- दशग्रीव दर्पहा