लखनऊ. Chhath Puja 2021 Know About Thekua Prasad Receipe. दिवाली के छह दिन बाद छठ पूजा (Chhath Puja) की शुरुआत हो जाती है। छठ पूजा के कठिन व्रत में कई नियमों का पालन करना होता है। पूजा से प्रसाद तक हर चीज का खास ख्याल रखना होता है। इस पूजा में कई तरह के प्रसाद बनाए जाते हैं जिसमें से एक होता है ठेकुआ प्रसाद (Thekua Prasad)। इस प्रसाद के बिना यह पूजा अधूरी मानी जाती है। मान्यता है कि छठ मैया को ठेकुआ प्रसाद बहुत प्रिय है। ठेकुआ प्रसाद पूरे विधि विधान के साथ मनाया जाता है। ये खाने में क्रिस्पी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है। हालांकि, इसे बनाने में समय लगता है लेकिन यह प्रसाद खाने में स्वादिष्ट भी होता है। आइए जानते हैं कैसे बनाए जाते हैं ठेकुआ प्रसाद।