10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़-अमेठी निवासी CRPF के शहीद जवान अनिल के परिजनों को 25 लाख की सहायता

जनपद के प्रभारी मंत्री शहीद जवान के आवास पहुंचकर परिजनों से भंेट कर संवेदना व्यक्त करेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anil Ankur

•

Updated: 21 Apr 2018, 1:23 PM IST

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ राज्य के सुकमा जिले में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जनपद अमेठी निवासी CRPF के एएसआई अनिल कुमार मौर्य को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने शहीद जवान के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने शहीद अनिल कुमार मौर्य के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जनपद अमेठी के प्रभारी मंत्री शहीद जवान के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से भंेट कर संवेदना व्यक्त करेंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य के सुकमा जिले में आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। नक्सली आए दिन यहां जवानों को कुछ न कुछ नुकसान पहुंचाते रहते है। बीती रात भी नक्सलियों ने सर्चिंग से लौट पार्टी पर नक्सलियों ने छिपकर वार मुठभेड़ की जिसमें एक सीआपीएफ के 212वीं बटालिय के एक एएसआई की मौत हो गई है। इस मौत ने फिर एक बार सभी नक्सली मुठभेड़ की याद ताजा कर दी है। सुकमा एसपी अभिषेक मीणा एवं एएसपी शलभ सिंह ने घटना की पुष्टि कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले के अतिसंवेदनशील इलाके में बसे किष्टारम थाने से शुक्रवार शाम नक्सल विरोधी अभियान के तहत की 212वीं बटालियन पोलाड़ी कैंप की एक टुकड़ी सर्चिंग पर निकली थी। जिसमे देर रात गश्त वापसी के समय उनका सामना नक्सलियों से हो गया। जिसमें घात लगाए नक्सलियों का सामना पुलिस से हो गया। अचानक पुलिस ने नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवानों ने दिया मुहतोड़ जवाब जवानों को समझ आ गया कि, नक्सली हमारी कर उनके आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही गोलियों की आवाज आई वे अपना मोर्चा सभांलते हुए नक्सलियों के इस कायराना करतूत का मुंह तोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में जवानों में शामिल सीआरपीएफ के एएसआई अनिल कुमार मोर्य शहीद हो गए है।
शहीद जवान के शव को गृह ग्राम ले जाने की तैयारी बताया जा रहा है कि, सीआरपीएफ के एएसआई अनिल कुमार मोर्य उत्तरप्रदेश के अमेठी जिले में आने वाले गांव नरैनी के रहने वाले है। मुठभेड़ के तुरंत बाद वहां आसपास के इलाकों में सर्चिंग बढ़ा दी गई है ताकि नक्सलियों पर नकेल कसी जा सके। शहीद जवान के शव को गृह ग्राम ले जाने की तैयारी की जा रही है। एएसपी एवं एसपी ने की पुष्टि एसपी एवं एएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, नक्सल विरोधी अभियान के तहते शाम को पोलाड़ी कैंप से सीआरपीएफ की एक टुकड़ी वहां से निकली थी जिसमें नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एएसआई अनिल कुमार मोर्य शहीद हो गए है। घटनास्थल के आसपास सर्चिंग बढ़ा दी गई है।