27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री बोले- आज यूपी आना चाहता है दुनिया का निवेशक

कोरोना के दौरान फ्री राशन का डबल डोज देश में 80 करोड़ और यूपी में 15 करोड़ लोगों को मिल रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 22 Jan 2023, 7:50 PM IST

  इंसेफेलाइटिस से लड़ने की मिली ताकत

इंसेफेलाइटिस से लड़ने की मिली ताकत

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रही बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम के नेतृत्व व मार्गदर्शन में दो तिहाई बहुमत के बाद, यूपी में पहली बार किसी ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर दोबारा सरकार बनाई।

“विजेता के रूप में कार्य कैसे होना चाहिए, यह भाजपा अच्छी तरीके से जानती और करती है। दो उपचुनाव (आजमगढ़ व रामपुर लोकसभा क्षेत्र) में भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा ने दोनों सीटें जीती और विजेता की भूमिका को बरकरार रखा।”

योगी बोले-भाजपा के लिए पहले देश, फिर दल हित है

सीएम ने कहा, “भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसके लिए पहले देश, फिर दल हित है। मेरा हित सबसे पीछे की भावना है। विकसित भारत का निर्माण और सबको साथ लेकर चलना यह नारा नहीं, वास्तविकता है। 8 साल में देश और पौने छह साल में प्रदेश ने जो यात्रा प्रारंभ की है, अपने संस्थापकों व नेतृत्व के भावनाओं के अनुरूप अपने मूल्यों व आदर्शों से विचलित हुए बिना पंच प्राणों को लेकर कार्य प्रारंभ किया। उसकी तस्वीर आज सामने है।”

“55 साल तक शासन करने वालों को नहीं दिखे यूपी के बच्चे”

सीएम ने कहा, “1998 से गोरखपुर में सांसद के रूप में सेवा का अवसर मिला। 1999 में गोरखपुर और आसपास दिमागी बुखार से मौत की बात सामने आई। काम करने पर पता चला कि 38 जनपदों में यह बीमारी फैली है। 40 वर्ष में 50 हजार बच्चों की मौत हुई।”

अब जाति-मजहब नहीं, पात्रता देखकर मिलता है योजनाओं का लाभ

“जापान ने 1905 में दिमागी बुखार का वैक्सीन खोज निकाला और इसे नियंत्रित किया. लेकिन भारत में दिमागी बुखार का वैक्सीन आने में 100 वर्ष लगा। 55 वर्ष तक शासन करने वालों को यूपी के वह बच्चे नहीं दिखे, क्योंकि उनके एजेंडे में गरीब, किसान, मजदूर, युवा, जिनके मासूम दम तोड़ रहे थे, वह मां नहीं थी। उनके एजेंडे में जाति, मजहब था।”

इंसेफेलाइटिस से लड़ने की मिली ताकत

योगी बोले, “इंसेफेलाइटिस से होने वाली 90 फीसदी मौतें अल्पसंख्यक व अनुसूचित समाज से होती थी। अटल जी की सरकार में 2004 में हमने वैक्सीन मंगाने का प्रयास किया। 2005 में पहली खेप आई तो वैक्सीनेशन प्रारंभ हुआ।”
“भाजपा की सरकार आने के बाद पीएम मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश जहां एक डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज की तरफ बढ़ रहा है, वहीं इंसेफलाइटिस से 95 फीसदी मौत पर भी नियंत्रित करने में सफलता मिली।”

कोरोना से लड़ने के लिए बनी दो वैक्सीन

सीएम योगी ने कहा, “कोरोना में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने 9 महीने में दो वैक्सीन बनाई। 220 करोड़ वैक्सीन की फ्री डोज दी जा चुकी है। कई देशों को भी फ्री वैक्सीन दी गई।”

“स्पेनिश फ्लू से सबसे अधिक मौत भारत में हुई थी। लोग भुखमरी से भी मरे। कोरोना के दौरान फ्री राशन का डबल डोज देश में 80 करोड़ व यूपी में 15 करोड़ लोगों को मिल रहा था।”

“सुरक्षा व सुशासन के मॉडल की बदौलत यूपी आने चाहते हैं निवेशक”

सीएम ने कहा, “सुरक्षा और सुशासन के मॉडल की बदौलत दुनिया का बड़ा निवेशक यूपी में आना चाहता है। 5 सालों में निवेश के परिणाम के स्वरूप 1.61 करोड़ नौजवानों को नौकरी व रोजगार से जोड़ा गया। ओडीओपी की ब्रांडिंग करते हुए परंपरागत उद्योगों को प्रोत्साहित किया गया। परिणाम स्वरूप रोजगार व नौकरी सृजित हुईं। एक्सपोर्ट बढ़ा।”