राज्य सरकार की ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना एम0एस0एम0ई0 सेक्टर के लिए वरदान साबित हो सकती है, क्योंकि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में कोई न कोई विशिष्ट उत्पाद अवश्य मौजूद है। उन्होंने मुरादाबाद के पीतल, अलीगढ़ के हार्डवेयर इण्डस्ट्री, फिरोजाबाद के कांच और भदोही की कालीन का जिक्र करते हुए कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि इन उत्पादों की ब्राण्डिंग और मार्केटिंग ठीक से की जाए। इस योजना में कम लागत से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित किये जा सकते हैं। ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना के तहत अब तक बड़े पैमाने पर लोगों को ऋण वितरित किये गये हैं। लाभार्थियों को टूल किट भी प्रदान किये गये हैं।