11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिन हुआ है जन्म तो आप में हैं अद्भुत क्षमताएं, आकर्षण शक्ति आप को बनाती है खास

Birth astrology: 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल नहीं है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती है। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती है। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 14 Mar 2022, 12:02 PM IST

birthday.jpg

Birth Astrology: आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मधुभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार भी होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। आप की क्षमताएं व योग्याताएं आपको भीड़ से अलग बनाती हैं। आप अपनी क्षमताओं के बल पर जीवन में उन्नति करते हैं और अपने परिवार की खुशी का कारण बनते हैं। ये व्यक्ति अपनी क्षमताओं के बारे में भली भांति जानते हैं और उसका सही प्रयोग करते हैं। 14 तारीख को जन्में लोग यदि अपनी क्षमताओं के अनुसार मेहनत करें तो ये जीवन में कठिन से कठिन मुकाम प्राप्त कर सकते हैं।

ये है योग

Birth astrology: 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत आपको बिगाड़ नहीं सकती है। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती है। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

जानें शुभ अंक

-शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

-शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

-शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

-ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

-शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

ये भी पढ़ें: बीमारियों को कुंडली व राशियां करती हैं प्रभावित, ज्योतिष में दिए गए हैं उपाय, कहीं आप भी तो नहीं हैं शिकार

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी आ सकती है। नौकरीपेशा वाले व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

ये भी पढ़ें: सिंह राशि के लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत, मिथुन के लिए भी चिंता की बात, जानें किस राशि के लिए क्या है जरूरी