राष्ट्रीय महिला आयोग ((National Women Commission) ने बुधवार को छात्रा के आरोपों को गंभीरता से लिया है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह (DGP OP SINGH) को नोटिस जारी करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने पूरे मामले में डीजीपी से जवाब मांगा है। आयोग ने डीजीपी से इस मामले में निष्पक्ष जांच करने के लिए कहा है साथ ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट आयोग को भेजने की बात भी कही है। आयोग ने यह भी कहा है कि डीजीपी उस लड़की और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करे व जांच बेहद तेजी से हो, इस बात को भी तय करें।