कृषि विभाग द्वारा ‘दि मिलेनियम फार्मर्स स्कूल‘ (किसान पाठशाला) के द्वितीय संस्करण का आयोजन प्रदेश के 15 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में, जिसमें 10 लाख से अधिक कृषकों को प्रशिक्षित किया जाना है का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दो माॅड्यूल दिनांक 21 से 23 तथा 25 से 27 जून, 2018 की अवधि में आयोजित किए जा रहे हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन संबंधित ग्राम सभाओं में पूर्वान्ह् 09ः00-11ः00 बजे के मध्य किया जा रहा है।
कृषि विभाग के निदेशक, श्री सोराज सिंह ने बताया कि कृषकों को कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, गन्ना, पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य, मधुमक्खी पालन आदि की तकनीकी जानकारी तथा संबंधित विभागों द्वारा देय अनुदान/सुविधाओं से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही कृषकों की आय में वृद्धि हेतु एकीकृत कृषि प्रणाली एवं कृषि विविधीकरण की जानकारी भी दी जा रही है।