1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैबिनेट विस्तार से पूर्व सीएम योगी ने स्वतंत्र देव सिंह समेत 5 मंत्रियों का इस्तीफा किया मंजूरी, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश कैबिनेट विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले कई मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Aug 20, 2019

Yogi

Yogi

लखनऊ. उत्तर प्रदेश कैबिनेट विस्तार (UP cabinet Expansion) के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले कई मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इनमें यूपी वित्त मंत्री (Finance Minister) के अलावा किसी के भी इस्तीफे की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई थी। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने उम्र का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनके अतिरिक्त बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल (Anupama Jaiswal), खनन मंत्री अर्चना पाण्डेय (Archana Pandey), सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह (Dharmpal Singh), महिला कल्याण रज्यमंत्री (स्वतंत्र मंत्री) स्वाति सिंह (Swati Singh), सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा (Mukut Bihari Verma), खेल मंत्री चेतन चौहान (Chetan Chauhan) ने भी अपना-अपना इस्तीफा दे दिया था। वहीं देर शाम को इनमें से कुछ का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- कैबिनेट विस्तार को लेकर संघ और सरकार ने की बैठक, तुरंत इन मंत्रियों ने दे दिया इस्तीफा

इन मंत्रियों का भी इस्तीफा हुआ मंजूर-

सीएम योगी ने स्वतंत्र देव सिंह समेत कुछ अन्य मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे मंगलवार को आखिरकार मंजूर कर लिया गया है। इनके अतिरिक्त वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, खनन मंत्री अर्चना पाण्डेय, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का इस्तीफा मंजूर हो गया है।

ये भी पढ़ें- यूपी है 13वां सबसे महंगा पेट्रोल बेचने वाला प्रदेश, इन राज्यों में बिकता सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें पूरी सच्चाई, देखें लिस्ट

पूर्व में यह मंत्री भी दे चुके हैं इस्तीफा-

इससे पूर्व मार्च 2017 में जब भाजपा की उत्तर प्रदेश में सरकार बनी थी तब मंत्रियों की संख्या केवल 47 थी। इसके बाद कोई भी फेरबदल नहीं हुआ था। वहीं 2019 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यूपी सरकार के चार मंत्रियों ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था, जबकि एक मंत्री को कैबिनेट से बर्खास्त (ओम प्रकाश राजभर) किया गया था। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में सत्यदेव पचौरी, डॉ. एसपी सिंह बघेल और डॉ. रीता बहुगुणा जोशी शामिल थे।

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस में अचानक हुआ बड़ा फेरबदल, 14 IPS के हुए तबादले, 7 जिलों के बदले कप्तान

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग