20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / Teachers day 2018 : सीएम योगी ने इन शिक्षकों को किया सम्मानित, अवार्ड पाकर खिल उठे चेहरे

Teachers day 2018 : सीएम योगी ने इन शिक्षकों को किया सम्मानित, अवार्ड पाकर खिल उठे चेहरे

राज्य शिक्षक पुरस्कार-2017 के लिये 17 बेसिक शिक्षकों को चयनित किया गया था...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 5 Sep 2018, 1:42 PM IST

Teachers Day 2018

Teachers day : मुख्यमंत्री ने इन शिक्षकों को किया सम्मानित, पुरस्कार पाकर खिल उठे चेहरे

लखनऊ. शिक्षक दिवस (Teachers day) पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी में बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। लोकभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री से राज्य अध्यापक पुरस्कार पाकर शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। राज्य शिक्षक पुरस्कार-2017 के लिये 17 बेसिक शिक्षकों को चयनित किया गया था, जिनकी सूची एक दिन पहले जारी कर दी गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर राज्य अध्यापक पुरस्कार समारोह का शुभारंभ किया।

अंशकालिक शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने इस दौरान घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्मतिथि (25 दिसंबर) पर राज्य सरकार प्रदेश के स्व वित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों के अंशकालिक शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन शिक्षकों को किया सम्मानित
- अल्पा निगम- प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय तिलौली, सरदारनगर, गोरखपुर
- आशुतोष आनंद- सहायक अध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मियांगंज, दरियाबाद, बाराबंकी
- राम जनम सिंह- सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय चकवाखुर्द, बसरेहर, इटावा
- मनीष वर्मा- सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय दलीप पुरवा, शिक्षा क्षेत्र मनकापुर, गोंडा
- उमेश चंद्र राजपूत- सहायक अध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबरिया क्षेत्र, नरैनी, बांदा
- ऋतु जमाल- प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय उसरू, मसौधा, फैजाबाद
- रवि प्रताप सिंह- प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय धौरहरा, शिक्षा क्षेत्र करनैलगंज, गोंडा
- कौसर जहां- प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय फफूंडा-1, मेरठ
- शशि प्रभा सचान- सहायक अध्यापिका, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भदेसा, सरवनखेडा, कानपुर देहात
- नीता जोशी- प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय लखौरा, क्यारा, बरेली
- अनुज कुमार शर्मा- प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय मदन जुड़ी, बिसौली, बदायूं
- कृष्ण मुरारी उपाध्याय- सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय पठा (अंग्रेजी माध्यम), ललितपुर
- नीलम भदौरिया- प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय पहरवारपुर, शिक्षा क्षेत्र मलवां, फतेहपुर
- वीरेंद्र सिंह- प्रधानाध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, भरोसा, काकोरी, लखनऊ
- मुहम्मद इकबाल- प्रधानाध्यापक, मॉडल प्राथमिक विद्यालय, देवमी, वनकटी, बस्ती
- खुर्शीद हसन- सहायक अध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हस्तिनापुर, बड़ागांव, झांसी
- ओमबीर सिंह- सहायक अध्यापक, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ी श्याम, कांधला।

मेट्रो दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ मेट्रो दिवस कार्यक्रम में लखनऊ मेट्रो के शुभंकर का अनावरण किया। उन्होंने लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो डिपो में लखनऊ मेट्रो दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान सीएम योगी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेट्रो कर्मियों को सम्मानित भी किया।