मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक मेें योगी सरकार ने केंद्र सरकार के मसौदे पर शत प्रतिशत सहमति दिखाई है, जिसमें एक साथ ट्रिपल तलाक देने वालों को 3 साल की सजा दी जा सकती है। आपको बता दें कि ट्रिपल तलाक पर कानून बनाने को लेकर मसौदा सभी राज्यों की सहमति के लिए भेजा गया है। हालांकि बाकी राज्य अभी भी इस पर मंथन कर रहे हैं, लेकिन योगी सरकार ने मंगलवार शाम को बुलाई गई कैबिनेट में इस मसौदे को तुरंत हरी झंडी दिखा दी है।