लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में योगी सरकार ने छह प्रस्तावों पर मुहर लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश के 40 लाख से अधिक बुजुर्ग लोगों को खास तोहफा मिला है। योगी सरकार बुजुर्ग लोगों के लिए वृद्धावस्था पेंशन में 100 रुपये बढ़ाने के प्रस्ताव को आज मंजूरी दी है। 60 से 79 साल तक के बुजुर्ग की पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने के प्रस्ताव कैबिनेट में मुहर लगी है। बता दें कि अभी तक प्रदेश के बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन के रूप में 400 रुपए प्रतिमाह मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 500 रुपए प्रतिमाह हो गई है। जानिए, किन प्रस्तावों पर लगी मुहर...