19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी सरकार की अहम कैबिनेट बैठक आज, बनारस से लौटकर सीएम योगी करेंगे अध्यक्षता

आज की कैबिनेट बैठक में नई धान खरीद नीति, पयर्टन नीति के साथ दूूसरे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Sep 18, 2018

CM Yogi Adityanath cabinet meeting updates

यूपी सरकार की अहम कैबिनेट बैठक आज, बनारस से लौटकर सीएम योगी करेंगे अध्यक्षता

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज शाम को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक होनी है। जानकारी के मुताबिक यूपी सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक में नई धान खरीद नीति, पयर्टन नीति के साथ-साथ कई दूूसरे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही किसानों और मिलर्स को भी तोहफा देते हुए उनको मिलने वाली प्रोत्साहन की रकम को बढ़ाया जा सकता है। आपको बता दें कि यूपी की योगी सरकार ने धान खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम को आधार और भूलेख से भी जोड़ दिया है।

आज की कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार किसानों के फायदे लिए नई-नई योजनाएं ला रहे हैं। सूत्रों की अगर मानें तो आज की कैबिनेट बैठक में नई धान खरीद नीति के तहत किसानों को 10 रुपये प्रति क्विंटल की राशि जो पहले मिलती थी, उसमें वृद्धि करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। साथ ही सरकारी धान की कुटाई करने के लिए मिलर्स को जो प्रोत्साहन की जो रकम मिलती थी उसको भी बढ़ाया जा सकता है। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए वाराणसी गए हैं। आज शाम को वहां से लौटते ही वह कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

छोटे शहरों में भी खुलेंगे होटल

आपको बता दें कि प्रदेश की योगी सरकार अब छोटे शहरों में भी होटेल खोलने पर छूट देने की तैयारी कर रही है। आज की कैबिनेट बैठक में अगर पर्यटन नीति को मंजूरी मिलती है तो इस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा निवेश लाने और रोजगार देने को बढ़ावा मिल सकता है। कैबिनेट की बैठक में नई पर्यटन नीति को मंजूरी के बाद प्रदेश के तमाम टियर टू और टियर थ्री शहरों में भी होटेल खोलने पर निवेशकों को रियायत मिलेगी। दरअसल अभी तक केवल टूरिस्ट सर्किट के दायरे में आने वाले बड़े शहरों में ही होटल खोलने पर रियायत मिलती है।