लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अपने प्रतिद्वंदी विरोधियों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने ट्विटर (CM Yogi Twitter) पर एक करोड़ (10 मिलीयन) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं, फेसबुक पर योगी के करीब 62 लाख 71 हज़ार 656 फॉलोवर्स हैं।