विशेष सचिव की ओर से जारी लेटर में कहा गया कि सभी फर्जीवाड़े और फाइनेंसियल धांधली की जांच डिर्पाटमेंट की टेक्निकल ऑडिट सेल से कराई जाए। सभी जांचें हर उस जगह पर कराई जाएं, जहां भी इन दोनों की नियुक्ति रही हो, जिसमें मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद और नोएडा शामिल रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक हर यूनिट को साल में निर्माण के लिए 16 करोड़ से 20 करोड़ तक मिलते है। जिस दौरान अनियमितता हुई, उस समय उनके पास 3 यूनिट का चार्ज था।