1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी ने दिया तोहफा: चेक कीजिए बैंक अकाउंट आप की पेंशन भी हो चुकी है दोगुनी

वर्चुअल माध्यम से संपन्न इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ बिजनौर, वाराणसी, सहारनपुर, चित्रकूट और देवरिया के वृद्धजनों, निराश्रित महिलाओं, कुष्ठरोगियों और दिव्यांगजनों ने बातचीत कर अपना हाल-चाल भी सुनाया और पेंशन राशि दोगुनी करने के लिए सीएम का आभार भी जताया। लाभार्थियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी सरकार वृद्धजनों, निराश्रित महिलाओं, दिव्यंगजन सहित हर पीड़ित, वंचित और जरूरतमंद की भावनाओं को समझती है। यही कारण है कि सरकार ने सबकी मासिक पेंशन राशि दोगुनी कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 5 Jan 2022, 6:50 PM IST

pension_2.jpg

लखनऊ. प्रदेश के 56 लाख वृद्धजनों, 31 लाख निराश्रित महिलाओं, 11.17 लाख दिव्यांगजन और 11,400 कुष्ठरोगियों को एकमुश्त मिली तीन माह की पेंशन मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 98 लाख 26 हजार से अधिक लाभार्थियों के बैंक खाते में ₹2955.36 करोड़ की राशि ऑनलाइन भेज दी।

वर्चुअल माध्यम से संपन्न इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ बिजनौर, वाराणसी, सहारनपुर, चित्रकूट और देवरिया के वृद्धजनों, निराश्रित महिलाओं, कुष्ठरोगियों और दिव्यांगजनों ने बातचीत कर अपना हाल-चाल भी सुनाया और पेंशन राशि दोगुनी करने के लिए सीएम का आभार भी जताया। लाभार्थियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी सरकार वृद्धजनों, निराश्रित महिलाओं, दिव्यंगजन सहित हर पीड़ित, वंचित और जरूरतमंद की भावनाओं को समझती है। यही कारण है कि सरकार ने सबकी मासिक पेंशन राशि दोगुनी कर दी है। यही नहीं, दिव्यांगगजन को 2017 के पहले जहां ₹300 मिलते थे, उसे पहले ₹500 और अब ₹1000 किया गया। 2017 तक मात्र 37 लाख 47 हजार वृद्धजनों को 500 रुपये मासिक मिलते थे आज इन्हें ₹3000 तिमाही मिल रही है और इन पौने पांच वर्षों में 19 लाख 47 हजार नए वृद्धजन इस पेंशन से जुड़े हैं।

13 लाख 68 हजार अतिरिक्त निराश्रित महिलाओं, 2.34 लाख नए दिव्यांगजनों और 6,665 वंचित कुष्ठरोगियों को भी अब पेंशन मिलने लगी है। सीएम योगी ने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ हर लाभार्थी भी यह प्रयास करे कि उसके आस-पास अगर कोई ऐसा है जिसे यह पेंशन मिलनी चाहिए पर नहीं मिल रही, तो जरूर बताएं। यह सुनिश्चित करें कि एक भी पात्र व्यक्ति पेंशन से वंचित न रहे और एक भी अपात्र इसका लाभ न ले सके। कोरोनाकाल की चुनौतियों को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी के परिवार में कोई कोरोना से असमय काल-कवलित हुआ है तो परिजनों को ₹50,000 की राशि भी मिल रही है और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और भरण-पोषण के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना भी शुरू की गई है। हर किसी के लिए सरकार व्यवस्था कर रही है।

सुनाया हाल-चाल, पेंशन को डबल करने पर दिया धन्यवाद

पेंशन की डबल राशि बैंक खाते में आने के बाद मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए वाराणसी के दिव्यांग युवा बजरंगलाल ने मुख्यमंत्री को पेंशन में बढ़ोतरी पर धन्यवाद दिया। वहीं सीएम के पूछने पर बताया कि वह दन्तमंजन बनाकर घर-घर बेचते हैं। इसमें सरकार की ओर से मिली ट्राई साइकिल मददगार है। मुख्यमंत्री ने बजरंग के बेटी को स्कूल भेजने पर खुशी जताई और हर तरह की मदद का भरोसा भी दिया। वहीं सहारनपुर की निराश्रित महिला रविता ने बाल सेवा योजना और कोविड से मृतकों के परिवारीजनों को मिली 50 हजार की सहायता के लिए सीएम का आभार जताया और अपने लिए आंगनवाड़ी केंद्र में नियुक्ति की अपील की। मुख्यमंत्री ने तत्काल जिलाधिकारी को रविता के आवेदन पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले बिजनौर के रामपाल सिंह, निराश्रित महिला पेंशन की लता राठौर, दिव्यांग सुखदेव, वाराणसी की मुन्नी देवी, नाहिदा परवीन, चित्रकूट के दुर्गा प्रसाद, अंतिमा साहू, दिव्यांग राजेन्द्र, देवरिया के बुजुर्ग लक्ष्मी प्रसाद, प्रेमशीला और गिरीश गिरी सहित अनेक लाभार्थियों ने सीएम को बताया कि उन्हें हर माह मुफ्त राशन, चना, दाल, तेल, नमक आदि मिल रहा है। लोगों ने सरकारी मदद से पूरा हुए घर के सपने की खुशी, मुफ्त बिजली कनेक्शन मिलने की जानकारी भी सीएम से साझा किया।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश