11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री योगी ने की जनसभा, बोले- कांग्रेस इस लायक भी नहीं बची कि 400 सीट पर चुनाव लड़ सके

CM Yogi adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज चंडीगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस इस लायक भी नहीं बची है कि वह 400 सीटों पर चुनाव लड़ सके।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

May 20, 2024

Yogi adityanath hold rally in Chandigarh says Congress is not even worthy enough to contest elections on 400 seats

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 'फिर एक बार मोदी सरकार' और 'अबकी बार 400 पार' के नारे गूंज रहे हैं। देश ही नहीं दुनिया भी आश्वस्त है कि 4 जून को क्या परिणाम आने जा रहा है। कांग्रेस के कारनामों के कारण देश की जनता ने उसे इस हाल में भी नहीं छोड़ा है कि वह 400 सीटों पर चुनाव लड़ सके।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में जहां माफिया का बोलबाला दिखता है। वहीं, यूपी में हमने ऐसे तत्वों को उलटा टांग दिया है। आज उनकी कब्र पर कोई मर्सिया पढ़ने वाला भी नहीं है।

यह भी पढ़ें:गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा, चलती कार में लगी आग, लपटें देख कांप उठे राहगीर

आप- कांग्रेस का गठबंधन लूट- खसोट के लिए है: सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप और कांग्रेस का गठबंधन जनकल्याण के लिए नहीं, बल्कि लूट- खसोट के लिए बना है। वह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि से आए हैं और जगत जननी मां भगवती चंडी देवी तथा माता मनसा देवी के पावन दरबार को कोटि- कोटि नमन करते हैं।

उन्होंने चंडीगढ़ को गुरुओं की साधना और उनकी भक्ति और शक्ति के अद्भुत संगम स्थल बताते हुए जनता का अभिवादन किया।

कांग्रेस इटली में बनवा देती राम मंदिर

सीएम योगी ने कहा कि जनता कह रही है कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, क्योंकि, जो राम का है, वही राष्ट्र का है और जो राम का नहीं है, वह किसी काम का नहीं है। कांग्रेस के बुद्धिदाता कहते हैं कि भारत में राम मंदिर नहीं बनना चाहिए था। उन्हें ये बात पहले कांग्रेस को ही कहना चाहिए था ताकि कांग्रेस राम मंदिर इटली में बनवा देती।

यूपी में सड़क पर नमाज नहीं होती: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले नेता पहले न्यायालय को धमकाते थे कि राम मंदिर पर फैसला हुआ तो दंगे हो जाएंगे, खून की नदियां बह जाएंगी। हमने कहा कि यूपी में अब दंगा नहीं होगा, कोई दंगा करेगा तो उसको उलटा टांग देंगे। मैंने कहा था कि राम मंदिर पर फैसला जिस दिन होगा वो ब्रह्मांड का सबसे शांत दिन होगा। यूपी में अब दंगे नहीं होते हैं। अब यूपी में सड़क पर नमाज नहीं होती और मस्जिदों से लाउडस्पीकर भी उतर चुके हैं। अब सब शांति से रहना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 47.55% मतदान, जानें कहां कितने पड़े वोट