16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

200 बेड के रेफरल अस्पताल का हुआ लोकार्पण, पूर्व सीएम रामप्रकाश गुप्ता के नाम पर रखा जाएगा नाम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में 200 बेड के मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय का लोकार्पण किया।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan

•

Oct 27, 2017

Yogi Adityanath

लखनऊ. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में 200 बेड के मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय का लोकार्पण किया। यह अस्पताल डाक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के अधीन काम करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अस्पताल का नाम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम प्रकाश गुप्ता के नाम पर रखा जाएगा।

लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में यूपी नए आयाम बना रही है। प्रदेश में काफी चुनौतियां हैं लेकिन चिकित्सा शिक्षा की टीम बहुत तेजी से काम कर रही है।चिकित्सकों की कमी एक बड़ी चुनौती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी यही हाल है। राजधानी लखनऊ और कुछ स्थानों को छोड़ दें तो गांवों में अच्छे डॉक्टर मिलना मुश्किल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा छात्रों को अपनी सेवाएं हर जगह देनी चाहिए। वे शहरों तक ही सीमित नहीं रहें। सीएम ने कहा कि हम हर कमिश्नरी पर मेडिकल कॉलेज बनाना चाहते हैं, लेकिन जब तक सब जागरूक नहीं होंगे तब तक यह मुसीबत बनी रहेगी। सीएम ने कहा कि एमबीबीएस करने के बाद कम से कम एक साल व पीजी करने के बाद दो साल और स्पेशिलिटी करने के बाद 3 साल का काम कम से कम ग्रामीण क्षेत्र में जरूर करें।

सीएम ने कहा कि डाक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान और चिकित्सालय का विलय जरूरी है। इस पर काम जरूर होगा।सीएम ने कहा कि रेफरल हॉस्पिटल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री रामप्रकाश गुप्ता के नाम पर रखा जाएगा। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, लोहिया संस्थान के निदेशक डाक्टर दीपक मालवीय सहित चिकित्सा शिक्षा विभाग के अफसर, डाक्टर व मेडिकल स्टूडेंट मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - नगर निकाय चुनाव में बढ़ाई गई खर्च की सीमा, जानिए किन पदों के प्रत्याशी कितना कर सकते हैं खर्च

यह भी पढ़ें - डीजीपी मुख्यालय के पास नाले के बाहर टहलता दिखा मगरमच्छ, मच गया हड़कंप