30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बार सीएम योगी के ऑफिस पर होने जा रहा ये काम, एंट्री से लेकर एग्जिट तक होगी ऐसी व्यवस्था, नहीं होगा किसी गोली का असर

-सीएम आफिस अब बुलेटप्रूफ किया जाएगा    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 11 Aug 2019, 12:13 PM IST

cm yogi

सीएम योगी का दफ्तर व सिक्योरिटी को लेकर आई बड़ी खबर, हुआ सबसे बड़ा बदलाव, नहीं हो पाएगी एंट्री

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो Intelligence Bureau इनपुट के बाद राजधानी में स्थित सीएम आफिस (CM Office) अब बुलेटप्रूफ किया जाएगा। यह फैसला सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर किया गया है। यह अहम जानकारी इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) ने दी है। इस सुरक्षा के तहत लोकभवन में पांचवें तल पर स्थित सीएम ऑफिस को बुलेटप्रूफ किया जाएगा। वहीं, सीएम ऑफिस की सुरक्षा में तैनात जवानों को ATS ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे जवान विषम परिस्थितियों में मोर्चा संभाल सकें।

यह भी पढ़ें- 12 साल बाद आपके मकान पर कब्जा कर लेगा किरायेदार, सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला

लोकभवन में लेजर इंटूजन डिटेक्शन सिस्टम लगाया जाएगा

मिली जानकारी के मुताबिक लोकभवन (Lok Bhavan) में लेजर इंटूजन डिटेक्शन सिस्टम (LIDS) लगाया जाएगा। जहां एक निश्चित दायरे में आने वाली संदिग्ध वस्तुओं को डिटेक्ट किया जा सकेगा। इसी क्रम में लोकभवन के वॉच टावर को नेट लगाकर कवर किया जाएगा। वहीं, मंत्रियों के एंट्री में बदलाव किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- धारा 370 को हटाए जाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट में कर दिया ये धमाकेदार ऐलान, इन बड़े प्रस्तावों पर लगाई मुहर

लोकभवन में एंट्री होगी इस गेट से

जानकारी के मुताबिक गेट नंबर- 7 से सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकभवन में एंट्री होगी। जबकि कैबिनेट मंत्री। एमएलए-एमएलसी को अब गेट नंबर- 1-3 से एंट्री दी जाएगी। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'जेड प्लस' कैटेगरी की सिक्योरिटी प्रदान की है। सीएम योगी हर वक्‍त कमांडो की सुरक्षा में होत हैं।