3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजरंग तारक मौत प्रकरण : जांच में ही खो गए जांच टीम के अधिकारी, रिपोर्ट में लीपापोती की तैयारी

शहर में टाउन हाल के पास स्थित जय श्रीनाथ हॉस्पिटल में भर्ती मरीज सरदारशहर के बुकनसर बड़ा निवासी बजरंग तारक की मौत मामले की जांच कर रहे अधिकारी जांच प्रक्रिया को उलझाकर बैठ गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 12 Apr 2017, 11:21 PM IST

jai shreenath hospital

शहर में टाउन हाल के पास स्थित जय श्रीनाथ हॉस्पिटल में भर्ती मरीज सरदारशहर के बुकनसर बड़ा निवासी बजरंग तारक की मौत मामले की जांच कर रहे अधिकारी जांच प्रक्रिया को उलझाकर बैठ गए हैं। करीब 20 दिन हो गए लेकिन अभी तक जांच भी फाइनल रिपोर्ट नहीं हो पाई है। इधर मृतक के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि राजनीतिक दबाव के कारण जांच में देरी की जा रही है जिससे मामले का इधर-उधर कर दिया जाए।

यह बिन्दु दर्शाते जांच अधिकारियों की लापराही

जानकारी के मुताबिक जांच कर रहे एसडीएम राकेश कुमार व बीसीएमओ डा. सुनील जांदू 24 को अस्पताल में बयान लेने गए थे। उस दौरान अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क क्यों जब्ज नहीं की। कुछ कर्मचारी लेने का प्रयास किए तो प्रबंधन ने उन्हे फटकार दिया। बाद में जांच अधिकारियों ने भी चुप्पी साध ली और चले आए। कुछ दिन बाद हार्डडिस्क जब दुबारा जब्त की गई तो वह खुली अवस्था में मिली।
दूसरा चूक बयान लेने में इतना अंतराल क्यों किया गया। इस पर सवाल खड़े होते हैं। बयान लेने के बाद रिपोर्ट बनाने में भी देरी की गई। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट को भी सही तरीके से नहीं बनाया गया है। एडीएम के पास जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे वापस कर दिया गया है।

''जांच अधिकारियों ने बजरंग तारक मौत प्रकरण में रिपोर्ट दी थी लेकिन रिपोर्ट में कुछ कमियां थी जिसे सही करने के लिए दुबारा जांच टीम को भेज दिया गया है। जल्द ही जांच को पूरी करवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ''
राजपालसिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर, चूरू